मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली कलश यात्रा
गढ़ीसवाईराम| ग्रामपंचायत झालाटाला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर 51 महिलाओं ने बैंडबाजों के साथ कलशयात्रा निकाली। सरपंच सियाराम मीणा ने बताया कि मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में वे स्वयं के निजी खर्चे से करा रहे हैं। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पं. रामअवतार शास्त्री पं. राम दयाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार सुबह कराई जाएगी। इस दौरान बच्चों ग्रामीणों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर शाला प्रधानाध्यापक रामनिवास मीना, सरपंच सियाराम मीणा, सीताराम यादव, पूर्व सरपंच रामदयाल मीणा, समाजसेवी रामसिंह मीणा, पूर्व सरपंच कौशल्या देवी, समस्त शाला स्टाफ सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
नौगांवा| कस्बामुबारिकपुर की महादेवजी की बगीची में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के 9 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम आयोजक ओमप्रकाश सिंघल ने बताया कि गुरुवार को आयोजित कलश यात्रा एवं ग्राम परिक्रमा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शुक्रवार को भागवत ज्ञान महायज्ञ में भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा का वाचन धरणीधराचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को भागवत का पूजन एवं कथा का शुभारंभ होगा।
नौगांवा. मुबािरकपुर में कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।