पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठूमर खेड़ली रोड पर बनेगा नाला

कठूमर-खेड़ली रोड पर बनेगा नाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम सभा में सीसी रोड बोरिंग करवाने का लिया प्रस्ताव

पिनान| ग्रामपंचायत खोहरा मलावली के अटल सेवा केंद्र पर सरपंच रामस्वरूप मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम पदेन सचिव प्यारेलाल तिवाड़ी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में जरूरत की मुताबिक सीसी रोड मय नालियों के बनाने, सिंगल फेस बोरिंग, श्मशान घाट के रख-रखाव अटल सेवा केंद्र की चार दीवारी बनवाने की योजना तैयार की गई। वहीं अब तक हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सक भुवनेश कुमार जैमन ने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। राउमावि खोहरा मलावली के खेल मैदान का पट्टा दिए जाने पर विचार-विमर्श कर आपत्तियां मांगी गई। इस अवसर पर बाबूलाल मीना, कविता देवी, रामलाल, रोहिताश्व बैरवा, गिर्राज मीना आदि मौजूद थे।

भास्कर न्यूज | कठूमर

मनरेगाके तहत कठूमर कस्बे के खेड़ली रोड पर चौबीस लाख रुपए की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। वहीं पंचायत समिति की 18 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ चालीस लाख रुपए के 22 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है।

प्रधान संजय खींची ने बताया कि स्वीकृति के तहत इंटरलॉकिंग, सीसी खरंजा और नालों का निर्माण कराया जाएगा जिसमें टिटपुरी में 3.88 लाख, तसई में 9.88, इसरोता में 9.87, मसारी में 6.90, अरुवा में 4.93, गारू में 4.95, अडौली में 19.91, तिगरिया में 4.93, समूची में 4.97, सालवाड़ी में 4.96, जहाडू में 4.95, डोरोली में 4.95, जटवाड़ा में 4.95, खेड़ा कल्याणपुर में 4.97, सौंख में 7.92, दातियां में 8.54, कठूमर में 23.97 रोनिजाथान में 4.96 लाख की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है।

पंचायत समिति के सहायक अभियंता शिवराम मीणा ने बताया कि प्राप्त स्वीकृति के अनुसार 36.37 लाख रुपए श्रम पर और एक करोड़ चार लाख रुपए की राशि सामग्री पर खर्च होगी। वहीं कठूमर जल स्वावलंबन योजना के तहत कठूमर कस्बे के प्राचीन कुंडा का कायाकल्प होगा। इसकी मरम्मत के लिए करीब 23 लाख रुपए के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

खेड़लीरोड पर लंबे समय से है गंदे पानी की समस्या

कस्बेके खेड़ली रोड पर पिछले कई वर्षों से गंदा पानी जमा है और जिससे कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है और इसको लेकर कस्बे के दो लोगों ने कठूमर कोर्ट में जनहित याचिका भी लगाई हुई है।

खबरें और भी हैं...