ई-मित्र पर विवि के ऑनलाइन आवेदन के लिए रेट तय
राजर्षिभर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के लिए मित्र पर ऑनलाइन आवेदन के लिए रेट तय कर दी गई है।
राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के साथ हुए एमओयू के तहत आवेदन पत्र भरवाए जाने के लिए 20 रुपए, आवेदन पत्र के साथ कोई दस्तावेज ए-4 साइज में एक तरह से स्केन कराने पर 5 रुपए प्रति पृष्ठ रखी गई है। कियोस्क पर परीक्षा शुल्क जमा कराया जाना पर यदि शुल्क 2000 रुपए तक है तो 5 रुपए प्रति टोकन तथा शुल्क 2000 से अधिक है तो 10 रुपए प्रति टोकन दर तय की गई है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कराया जाने पर 5 रुपए प्रति टोकन, वेब कैमरे की सहायता से फोटो लेने पर 5 रुपए तथा प्रवेश पत्र का ब्ल्यू प्रिंट लेना चाहे तो एक ए-4 साइज के शीट ब्लैक एंड व्हाइट के 5 रुपए तय किए गए हैं।
कुल सचिव जितेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि ई-मित्र कियोस्क इससे अधिक शुल्क लेता है तो उसकी शिकायत सिस्टम एनालिस्ट जिला ई-मित्र सोसायटी से की जा सकती है।