जयकारों के बीच शहीद देवेंद्र को बीघाना में दी अंतिम विदाई
शहीद के परिजनों को बंधाया ढांढ़स
गांवबीघाना में गुरुवार को शहीद देवेंद्र यादव के जयकारे गूंजे। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के भारत पाक सीमा से सटे किरण सेक्टर के नार्थ हिल में चुकन पोस्ट पर शहीद देवेंद्र की अंत्येष्टी गांव में सैन्य राजकीय सम्मान के साथ की गई। 13 हजार की फीट ऊंची बर्फीली चोटी पर सोमवार की देर रात श्वांस लेने में दिक्कत आने के बाद देवेंद्र की मौत हो गई थी। शहीद को अंतिम विदाई के लिए राठ क्षेत्र उमड़ पड़ा। तिरंगे में लिपटी पार्थिक देह को सेना के जवानों ने मातमी धुन के बीच गार्ड ऑफ आनर दिया। भारत माता की जय, शहीद देवेंद्र अमर रहे एवं जब तक सूरज चांद रहेगा देवेंद्र तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के बीच अंतिम यात्रा शुरू हुई। शहीद की पार्थिक देह को बहरोड़ विधायक डॉक्टर जसवंत सिंह यादव, पूर्व सांसद डॉक्टर कर्ण सिंह यादव, जनता सेना प्रमुख बलजीत यादव, भाजपा प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, यदुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश यादव, शिक्षाविद् मनोज यादव, अजीत ठेकेदार, एसडीएम शैफाली कुशवाहा, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. आरसी यादव, तसीलदार चन्द मल सैन, थाना प्रभारी हितेश शर्मा, भाजपा नेता सुरेश यादव, सुभाष यादव, ढुंढारिया सरपंच अशोक यादव, पंडित अशोक भौरा, आजाद गुर्जर , रैवाना सरपंच अनिल यादव, वीर सिंह यादव, पूर्व सरपंच श्योतास आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
नीमराना. शहीद देवेंद्र के पुत्र विवेक यादव को तिरंगा झंडा देता सेना का जवान।
नीमराना. बीघाना में गुरुवार को शहीद को पुष्पचक्र अर्पित करते विधायक डॉ. जसवंत यादव, पूर्व सांसद डॉ. करणसिंह यादव अन्य।