लेन देन के विवाद में बाइक जलाई
अलवर | रविवारकी रात खुदनपुरी में दो पक्षों के मध्य लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई। विवाद लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांव अलवक्शकाबास निवासी हासम खां पुत्र रसीद खां वी नार निवासी लोकेश पुत्र कालू के बीच हुआ। लोकेश का आरोप है कि हासम ने 18 हजार रुपए लिए थे। रुपए मांगने पर विवाद हो गया और हासम ने खुद ही मोटरसाइकिल में आग लगा ली। जबकि हासम ने लोकेश पर बाइक जलाने का आरोप लगाया है।