पिकअप पोल से टकराई, यात्री सुरक्षित
बर्ड़ोद| अलवर-बहरोड़राजमार्ग पर बर्ड़ोद की नई ढाणी के पास रविवार सुबह 5 बजे अलवर की ओर रही एक पिकअप बेकाबू हो होकर बिजली का पोल और कीकर का पेड़ से टकरा गई। इससे पोल और पेड़ तो टूट गया, परंतु पिकअप में सवार यात्री सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार अलवर की ओर से रही पिकअप नई ढाणी के पास बेकाबू होकर पहले सड़क के पास एक बिजली के पोल से टक्कर गई और इसके बाद कीकर के पेड़ को तोड़ती हुई रूक गई। पोल टूटने से ढाणी में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।