चोरी का आरोपी गिरफ्तार
अलवर| कोतवालीपुलिस ने रविवार को चोरी के आरोप में मुकेश उर्फ मोनू कचेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुकेश उर्फ मोनू पुत्र राजेंद्र कचेरा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर को गत दिवस हथकढ़ शराब के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में एक जनवरी को तिलक मार्केट स्थित जी फैशन की दुकान का ताला तोडकर कर पकड़े एवं नकदी चोरी करना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।