अलवर। जिलाप्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी अनुराधा शेखावत को एक वोट से हराए जाने पर श्री राजपूत युवा परिषद की ओर से रविवार दोपहर एक बजे यहां नंगली सर्किल पर भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रभारी मंत्री हेमसिंह भडाना एवं विधायक डॉ. जसवंत यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला प्रमुख चुनाव में इनके द्वारा की गई बगावत पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से इन दोनों नेताओं को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की।
परिषद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। इसके बावजूद भडाना एवं डॉ. यादव ने पार्टी से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी अनुराधा शेखावत को एक वोट से हरवा दिया। इससे राजपूत समाज में इन दोनों नेताओं के खिलाफ रोष है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष महिपालसिंह तंवर, जिलाध्यक्ष लवकुशसिंह नरूका, जिला उपाध्यक्ष प्रीतमसिंह चौहान, भवानीसिंह शेखावत, उर्मिला राजावत, उपेंद्रसिंह चौहान, प्रेमसिंह राजावत, कुबेरसिंह नरूका, मनीष चौहान, डॉ. आरके सिंह, गजराजसिंह शेखावत, देवीसिंह शेखावत, नरेंद्र राठौर, दिलीपसिंह नरूका, नगेंद्र सिंह चैनपुरा सहित राजपूत समाज के लोग शामिल थे।