वॉलीबाॅल प्रतियोगिता शुरू
माजरीकलां| डवानीगांव में नवयुवक मंडल ग्रामीणों की ओर से आयोजित बाबा शीतलनाथ वॉलीबाॅल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को आश्रम के पास स्थित खेल मैदान में मुख्य अतिथि समाज सेवी शशी यादव ने फीता काट कर किया। विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित उपसरपंच सुखपाल अध्यक्षता कृष्ण कुमार ठेकेदार ने की। मंच संचालन विक्रम सिंह यादव ने किया। निर्णायक शिवदर्शन डवानी सुरेश चंद जांगिड़ किशनगढ़ रहे। प्रतियोगिता में आसपास सीमांत क्षेत्र हरियाणा से आई 17 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मैच साबण मामड़िया की टीम के बीच खेला गया, जिसमें मामड़िया की टीम विजयी रही। इस अवसर पर मनोज पंच, सावंत सिंह पंच, सूरत सिंह, मंगतूराम, युवराज, प्रदीप, रवि, नगेंद्र, अमित, सोनू, ओमप्रकाश, राजबहादुर सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।