पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क क्षतिग्रस्त होने से परेशानी

सड़क क्षतिग्रस्त होने से परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़| कस्बेके सीनियर सैकंडरी स्कूल खेल मैदान के पास दो माह से मुख्य सड़क के नीचे से जा रहे गंदे नाले के ऊपर सड़क क्षतिग्रस्त होने से आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अब तक इससे रात्रि के समय कई बाइक चालक चोटिल हो चुके हैं। सड़क के आसपास के दुकानदार संचालक नरेश सैनी, विनोदपाल, पवन सैन, सुनिल प्रजापत, रोहिताश सैनी ने बताया कि मुख्य सड़क के नीचे से गंदे पानी की निकासी नाला जा रहा है। जिसके ऊपरी भाग की सड़क क्षतिग्रस्त होने से बड़ा गड्‌ढ़ा हो गया है। सड़क पर लोहे का एंगल लगाकर सड़क क्षतिग्रस्त होने से सावचेत होने का संकेत किया जा रहा है। लेकिन रात्रि के समय सूचक चिन्ह नहीं होने से बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कई बार सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने एसडीएम विनय कुमार नगायच से क्षतिग्रस्त सड़क दुरूस्त कराने की मांग की है। एसडीएम विनय कुमार नगायच ने बताया कि मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने से बाइक सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। जिसको लेकर सार्वजनिक विभाग को सड़क सुधार करने के निर्देश दिए गए है।

बहरोड़. सीनियर स्कूल मैदान के पास क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क।