पार्षदों का विजयी जुलूस निकाला
बहरोड़ | भाजपाके जिला पार्षदों का रविवार देर शाम को बहरोड़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रमुख सड़क मार्ग से विजयी जुलूस निकाला गया। भाजपा के वार्ड तीन से पार्षद निर्मलाराज , वार्ड चार से सोना देवी, वार्ड पांच से पूनम देवी वार्ड छ: से देशराज खरेरा के अलवर रोड पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। विजयी जुलूस को अलवर रोड से हाईवे मैन चौक, नया स्टैंड से पुराना स्टैंड तक लेकर आया गया। कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ेल कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान मेघवाल विकास समिति अध्यक्ष पार्षद पति धनराज सिंह, लोकेश कुमार, सतीश कुमार, जलेसिंह भिटेड़ा, सुनिल यादव, शिवचरण यादव, दिनेश मेहरा, पवन सैनी, भूपसिंह गोठवाल, कमल सिंह, विजय सिंह, रामोतार यादव, कृषि मंडी सदस्य अजीत ठेकेदार, रमेश रावत, राजूसेठ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, वार्ड नंबर दस से पंचायत समिति सदस्य प्रकाशवती देवी ने रविवार को धन्यवाद दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका माला शाॅल पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व ग्राम शेरपुर, तलवाड़, सरबिंदपुरा जागूवास में दौरा किया जहां ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता बस्ती राम यादव, पूर्व उप जिला प्रमुख सरोज यादव, सुरेन्द्र यादव, रामसिंह यादव, हरीसिंह यादव, दयानंद यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।