बहरोड़ में दूसरी बार गीता गुप्ता की जीत
बहरोड़| बहरोड़पंचायत समिति में लगातार दूसरी बार गीता गुप्ता उपप्रधान के पद पर निर्विरोध चुनी गई। उप प्रधान पद के लिए एक मात्र भाजपा की ओर से गीता गुप्ता ने ही नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार नगायच ने उन्हें शपथ दिलाई। वे पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से दूसरी बार सदस्य का चुनाव जीती हैं। पिछले कार्यकाल में भी गीता गुप्ता उपप्रधान के पद पर कार्यरत रही। गीता गुप्ता के जीतने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिटाई बांटी गई तथा विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान प्रधान रीना यादव, अजीत, कपिल वैध, राजू सेठ आिद मौजूद थे।