दुकान में घुसा कंटेनर, चालक की पिटाई
बिचपुरी. कंटेनर के पास जमा ग्रामीण।
भास्कर न्यूज. बिचपुरी
राष्ट्रीय-राजमार्गसंख्या आठ पर मोहलड़िया गांव के स्टैंड पर सर्विस लाइन के पास बनी दुकान में एक कंटेनर घुस गया जिससे दुकान की टीने उखड़ गई। गुस्साए दुकानदार ने चालक के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने दोनों की समझाइश की। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह दस बजे सर्विस लाइन पर दो कंटेनर बहरोड़ की तरफ से गलत दिशा में रहे थे। आगे रास्ता नहीं होने एक कंटेनर की लंबाई ज्यादा होने से बैक करते समय कंटेनर दुकान के आगे लगी टीन में घुस गया। इस बात पर चालक दुकानदार के मध्य झड़प होने पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों ने दोनों को समझा कर मामले को सुलझाया।