पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेयरी 51 रुपए लीटर के हिसाब से खरीदेगी दूध

डेयरी 51 रुपए लीटर के हिसाब से खरीदेगी दूध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ामंगलसिंह ग्राम पंचायत के गांव मालीबास की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की ओर से शुक्रवार को ग्राम खेड़ा मंगलसिंह में डेयरी से जुड़े 85 पशुपालकों को स्वच्छता एवं प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस डेयरी अलवर चेयरमैन बन्नाराम मीणा राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक गोलमा देवी रहीं। अध्यक्षता खेड़ा सरपंच प्रतिनिधि नेतराम मीणा ने की। मुख्य अतिथि बन्नाराम मीणा ने जिला प्रमुख के कोटे से दस लाख रुपए की स्वीकृति करवाकर खेड़ामंगल सिंह में हरिजन बस्ती पहड़ावती गांव में सिंगल फेस बोरिंग मय टंकी निर्माण कराने की घोषणा की। स्वयं के निजी खर्चे से खेड़ा मंगलसिंह गांव में स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की। पशु पालकों की मांग पर डेयरी द्वारा दूध की खरीद रेट 1 मार्च से 3 रुपए लीटर बढ़ा दिया जाएगा। इससे उन्हें 48 की जगह 51 रुपए मिलेंगे। मीणा ने गर्मियों में दूध की रेट 70 रुपए लीटर तक देने का आश्वासन भी दिया। विधायक गोलमा देवी ने अगले सत्र में खेड़ा मंगलसिंह गांव से मालीबास तक गौरव पथ योजना के तहत तीन किमी.का सड़क मार्ग बनाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष संतरा देवी मीना, उपाध्यक्ष बेलबाई मीना, सचिव कालूराम मीणा, गढ़ी सरपंच प्रभुदयाल मीणा, नेतराम मीणा, मुकेश पंच, छोटेलाल शर्मा, महेश मीणा, अमरचंद मीणा, सचिव विश्वनाथ पारीक, विश्राम मीणा, नसीबा खां, किशन सहाय मीणा, मनीराम मीणा, विश्राम पटेल, हंजीराम सैनी, बनवारी लाल सैनी, नहन्या राम सैनी, गिर्राज शर्मा, हरीराम मीणा, सुआलाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान गांव दानपुर के डेयरी सचिव नत्थूराम मीणा की आकस्मिक मृत्यु होने पर अलवर सरस डेयरी द्वारा उनके पुत्र विजय कुमार को पचास हजार रुपए की सहायता राशि मौके पर चैक सौंपा गया। ग्रामीणों ने विधायक गोलमा देवी से गांव के विकास के लिए अपनी मांगे रखते हुए ज्ञापन सरपंच के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा। मुख्य अतिथि बन्नाराम मीणा विधायक गोलमा देवी ने सभी सदस्यों को प्रोत्साहन राशि स्वरूप एक-एक स्टील की बाल्टी मिठाई का डिब्बा वितरण किया गया।

गढ़ीसवाईराम. सहायता राशि का चैक सौंपते हुए।

खबरें और भी हैं...