ग्यारह बालिकाओं के नाम गार्गी पुरस्कार से गायब
कठूमर| गार्गीपुरस्कार की सूची बनाने में राजस्थान शिक्षा बोर्ड की लापरवाही सामने आई है। ग्यारह बालिकाओं का नाम पुरस्कार सूची में नहीं होने से बालिकाओं उनके परिजनों में रोष है। बालिकाओं ने कस्बे के राउमावि पर प्रदर्शन कर शीघ्र ही पुरस्कार राशि दिलाने की मांग की। खेडली के कुंजी लाल मेमोरियल सी.सै. स्कूल की कक्षा दस की श्वेता सोनी 81.33 प्रतिशत, आंचल गर्ग 78.33, साक्षी गुप्ता 89.67, नेहा पाराशर 86.67, पूर्वी अग्रवाल 76.33, पूनम 83.17, प्रियंका जैन 82, कोमल शर्मा 88 प्रतिशत, कक्षा 12वीं की रघुवती यादव 87, राखी 78 प्रतिशत के अलावा कठूमर चिल्ड्रन स्कूल की कविता 75.2 प्रतिशत का नाम सूची से गायब होने पर बोर्ड प्रशासन पर गुस्सा जताया। प्राचार्य राउमावि कठूमर कपूर चंद शर्मा ने बताया कि पुरस्कार से वंचित सभी बालिकाओं से प्रार्थना पत्र ले लिए हैं जिन्हें कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को भिजवा दिया जाएगा।