मेधावी छात्राएं गार्गी पुरस्कार से सम्मानित
कस्बेके राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र की 10 12 वीं की छात्राओं को गार्गी पुरस्कार के तहत 146 चेकों का वितरण किया गया।
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं नोडल केन्द्र के प्रभारी प्रिंसिपल ओपी मेहरा ने बताया की बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर से 10 12 वीं कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाता है। नोडल केंद्र के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को जिनमें 10वीं की 70 12 वीं 76 छात्राओं को चेक वितरण किए गए। इस माैके पर व्याख्याता बिरेन्द्र, मंजीत, धर्मवीर, गुरुमीत, रिंकू बड़सीवाल आदि मौजूद थे।
मुंडावर:कस्बेकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लाक की 248 प्रतिभाशाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में सरपंच ऊषा सैनी प्रधान पति ईश्वर यादव ने कक्षा 10वीं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को क्रमश: तीन हजार तथा पांच हजार रुपए के चैक दिए।
समारोह में छात्रा सपना ने संस्कृत में सरस्वती वंदना का प्रीति शर्मा ने माता का गुणगान किया। मंच संचालन प्रधानाचार्य पृथ्वीसिंह चौधरी ने किया। इस मौके पर बल्लूवास सरपंच रामपाल यादव, मुंडावर उपसरपंच विजय सांवरिया सहित स्कूल स्टाफ अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी मौजूद थे।
नीमराना. बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान करते अतिथि।
मुंडावर. छात्रा को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित करते हुए।