पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनचेतना रैली निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| डाकघरकी योजनाओं को लेकर शुक्रवार को बहरोड़ के मुख्य डाकघर में विशेष शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जनचेतना रैली निकाली। इस दौरान तीन खाते खाेले गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक मंडल की प्रवर अधीक्षक मूना यास्मीन ने की। शिविर में लेखाधीन ग्रामीण डाकसेवकों ने भाग लिया, जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना के 500, अटल पेंशन योजना के 27, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 60 खाते खोले गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाकसेवकों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में अलवर मंडल के सहायक अधीक्षक जीडी गुप्ता, बहरोड़ डाकघर अधीक्षक केसी वर्मा, डाकपाल धर्मवीर यादव मौजूद रहे। संचालन राकेश यादव ने किया।

खबरें और भी हैं...