स्वावलंबी बनें युवा : कौशिक
विद्युत उपकरण मरम्मत प्रशिक्षण शिविर आयोजित
जिलाउद्योग केन्द्र अलवर के महाप्रबंधक अविनाश कौशिक ने कहा कि युवाओं को कला व्यवसायिक क्षेत्र में भागीदारी निभाकर स्वावलंबी बनना चाहिए। कौशिक उद्योग विभाग की ओर से वित्त पोषित एवं सेवा दृष्टि संस्था की ओर से संचालित कौशल आधारित उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत उपकरण मरम्मत कार्य प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्किल इंडिया अभियान की जानकारी देते हुए युवाओं को आज की आवश्यकताओं के अनुरूप हुनर सीख आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्रभुदयाल शर्मा ने प्रशिक्षु युवक एवं युवतियों से इस तरह के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने पर जोर दिया।
इससे पूर्व आगंतुक अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के कार्यक्रम निदेशक हीरानंद शर्मा ने दो माह के प्रशिक्षण का परिचय संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह आर्य, अर्चना भांगला, मोहन बोहरा, वीरेंद्र शर्मा, राहुल दीक्षित, मदनलाल शर्मा ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संतोष शर्मा, चेतराम, छोटेलाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
राजगढ़. प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर मौजूद अतिथि।