पुस्तक मेले का समापन
बहरोड़ ग्रामीण. मेले में पुस्तको का अवलोकन करते बच्चें अभिभावक।
भास्कर न्यूज|बहरोड़ ग्रामीण
राठइंटरनेशनल स्कूल दुधेड़ा में मंगलवार को तीन दिवसीय पुस्तक मेले का समापन हुआ। समापन के मुख्य अतिथि नीमराना प्रधान स्कूल चेयरमेंन बलवान सिंह यादव ने कहा कि पुस्तक जीवन का सच्चा साथी है। जिनके अध्ययन करने से ज्ञान का संचार होने के साथ विपत्तियों से बचने का रास्ता मिलता है। उन्होंने बच्चों को पुस्तक से प्रेम करने पर बल दिया। स्कालर इंडिया के प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार अनिल कुमार ने कहा कि पुस्तक मेला लगाने से बच्चों को पुस्तक को रूचि के अनुसार चयन करने में आसानी रहती है तथा बच्चों की रूचि के अनुरूप ही पुस्तकों का चयन कर प्रदर्शन किया जाता है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य कुसुम यादव सहित स्कूल स्टाफ अभिभावक गण मौजूद रहे।