- Hindi News
- निशुल्क कंप्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण शिविर आयोजित
निशुल्क कंप्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण शिविर आयोजित
अलवर|लोक उद्यमिताविकास एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से स्टार किंग कंप्यूटर सेंटर में विज्ञान वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए निशुल्क कंप्यूटर हार्डवेयर का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला विकास प्रबंधक विवेक रघुवंशी ने संभागियों को नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी सफल उद्यमी बन सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग लगाने एवं स्वरोजगार प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रही दुर्गावती ने संभागियों को स्वरोजगार में हरसंभव मार्गदर्शन सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारी निदेशक एसएनडी द्विवेदी, हनी शर्मा, सपना, अमित जोशी आदि ने विचार रखे। जसविंदर सिंह, सुनील शेखावत आदि मौजूद थे।