पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया वसूली को प्राथमिकता दें

बकाया वसूली को प्राथमिकता दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबडिवीजन पर बहरोड़ के बिजली अधिशाषी अभियंता अशोक तवाकर ने कनिष्ठ अभियंताओं एवं सीसीए कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में बकाया वसूली करने, खराब मीटरों को बदलने तथा मीटरों की रीडिंग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कर्मचारियों से बकाया वसूली के मामले को प्राथमिकता से देने की बात कही।

इस अवसर पर नीमराना सब डिवीजन के सहायक अभियंता गजानंद निभोरिया, मुंडावर के सहायक अभियंता राजेश कुमार माथुर, बहरोड़ के सहायक अभियंता एससी गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार एवं राहुल यादव, एआरओ सीमा रोहिला सहित सीसीए विकास यादव, शेरसिंह, राहुल शर्मा, अनिल कुमार, पवन चौहान, मुरारीलाल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यालय के मीटर रीडर गजराज यादव के सेवानिवृत होने पर उनका स्वागत किया गया।