रोजगार परक शिक्षा जरूरी : गुप्ता
बहरोड़|राजकीय स्नातकोत्तरमहाविद्यालय युवा विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कौशल विकास विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता इग्नू के सहायक निदेशक शेरसिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इग्नू विश्वविद्यालय में किसानों, युवाओं महिलाओं के लिए 228 पाठ्यक्रम संचालित है। जो दूरस्थ शिक्षा द्वारा कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार देने में सहायक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कालेज प्राचार्य डा. ओ.पी. गुप्ता ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ चुनौतीपूर्ण समय में रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है। इस दौरान छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।