तालाबंदी की दी चेतावनी
थानागाजी|समीपवर्ती रुपुकाबासगांव में करीब तीन माह से एकीकरण नियम के बाद से राप्रावि रुपुकाबास में अध्यापक नहीं है जो अध्यापक था वो तबादला होकर चले गए। अब बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं है। जिसके कारण दिनों दिन सरकारी तंत्र पर वहां के रहने वाले लोगों का विश्वास हट रहा है। इस विद्यालय में करीब 125 छात्र अध्ययनरत हैं। जिनके अभिभावक अध्यापक नहीं होने के कारण बेहद परेशान हैं। अभिभावकों ने बताया कि अगर समय रहते सात दिन में सभी विषयों के अध्यापक नहीं लगाए गए तो ग्रामीण विद्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी जब तक अध्यापकों की नियुक्ति नहीं होगी तब तक ताला नहीं खोलेंगे। मामले पर कार्यवाहक एबीईओ दिनेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ही शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है।