अलवर. छात्र संघ अध्यक्ष दीपक शर्मा को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाते कार्यवाहक प्राचार्य दीपचंद गुप्ता।
अलवर| राजर्षि कॉलेज गेट पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दीपचंद गुप्ता के विरोध और अव्यवहारिक निर्णयों के विरोध में छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक शर्मा, मत्स्य यूनिवर्सिटी संघर्ष समिति संयोजक विष्णु चावड़ा सहित 4 अन्य छात्रों की ओर से किया जा रहा अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। इससे पहले कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दीपचंद गुप्ता अनशन स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष एवं अन्य छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्रहितों में निर्णय लिए जाएंंगे। कार्यवाहक प्राचार्य ने छात्रसंघ अध्यक्ष सहित चावड़ा, बालकृष्ण राणा, संतराम पटेल, नरेश गुर्जर और गोविंद यादव को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
इसके बाद प्राचार्य छात्रों की परामर्श मंडल की संयुक्त बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की गई। शुरू में परामर्श कमेटी के सदस्य धरना स्थल पर अनशनकारी छात्रों के पास पहुंचे और उनकी सभी मांगों को स्वीकार किया।
उन्होंने कहा कि कॉलेज की ओर से छात्रों के हित में फैसले लिए जाएंगे और छात्रों के खिलाफ कोई गलत कदम नहीं उठाया जाएगा। परामर्श कमेटी के डॉ. गंगाश्याम गुर्जर, डॉ. राजेश यादव, ओमपाल यादव, डॉ. शशिकांत यादव सहित कई व्याख्याताओं ने छात्रों से बातचीत की। इस दौरान पार्षद नवजोत सिंह सहित कई छात्र मौजूद रहे।
प्राचार्य से हुई बातचीत सभी मांगें मान लिए जाने के आश्वासन के बाद हमने अनशन तोड़ दिया है। -दीपक शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष, राजर्षि कॉलेज