पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुप्तचर एजेंसियों की विफलता से हुए कश्मीर छत्तीसगढ़ में हमले

गुप्तचर एजेंसियों की विफलता से हुए कश्मीर छत्तीसगढ़ में हमले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| पूर्वकेंद्रीय गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू -कश्मीर में आतंकी छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले का कारण भारतीय गुप्तचर एजेंसियों की विफलता रही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का हाल यह कि अर्द्ध सैनिक बलों के प्रमुखों की नियुक्ति तक नहीं कर पाई है। मंगलवार को फूलबाग में हुई पत्रकारवार्ता के दौरान सिंह ने कहा कि अधिकारियों की नियुक्ति की फाइलें प्रधानमंत्री कार्यालय में पड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों अधिकारियों के अधिकार छीन रखे हैं। यही कारण है कि मंत्री अधिकारी कोई निर्णय नहीं ले सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाते हैं और बॉर्डर पर हमारे सैनिक को मारा जाता है। पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्ल्घंन कर रहा है। इससे कमजोर देश का संदेश जाता है। भारत को ऐसे हमलों निपटने के लिए कठोर कार्रवाई की जरूरत है।

तीनदिन में ओवर ब्रिज नहीं खोला तो कांग्रेस शुरू कर देगी यातायात

पूर्वकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कला कॉलेज अग्रसेन चौराहा वाले ओवर ब्रिज का काम पूरा हो गया है। सरकार के मंत्रियों के पास इतना समय नहीं कि इन ओवर ब्रिज का उद्घाटन कर दे, जिससे जनता को सुविधा मिल सके। यदि तीन दिन के भीतर ओवर ब्रिज चालू नहीं किए तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जाकर दोनों ब्रिज को जनता के लिए खोल देंगे।