पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं से पूछेंगे प्रश्न, सही जवाब पर देंगे उपहार

महिलाओं से पूछेंगे प्रश्न, सही जवाब पर देंगे उपहार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटके कीड़ों से मुक्ति के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (नेशनल डीवार्मिंग डे) पर बुधवार को जिलेभर के स्कूलों में एक साल के बच्चे से 19 साल तक के युवाओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। विभाग की आेर से शिशु स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाए जा रहे इस दिवस पर जिला मुख्यालय सहित सभी 15 ब्लॉकों के एक-एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी मां को भी बुलाया है। यहां टीकाकरण एवं बच्चों की देखभाल को लेकर महिलाओं से सवाल पूछे जाएंगे और सही जवाब देने पर उपहार दिया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार सुबह 11 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मन्नी का बड़ में होगा। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़े से एनीमिया, दस्त, पेट दर्द, सांस लेने में परेशानी, त्वचा पर धब्बे, न्यूरोसिस्टीसरकोसिस, स्केविच आदि रोग बच्चों को जकड़ लेते हैं। दवा से कृमि से मुक्ति मिलने पर ये परेशानी दूर हो जाती हैं।

नेशनल डीवार्मिंग डे पर 1 से 6 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टेबलेट दी जाएगी। वहीं 6 से 19 साल तक के बच्चे, किशोर, किशोरी एवं युवाओं को सरकारी प्राइवेट स्कूल तथा मदरसों में जाकर गोली खिलाई जाएगी। एलबेंडाजोल की 400 मिलीग्राम की गोली शिक्षक के सामने बच्चों को खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को आधी एवं पूरी गोली घोलकर दी जाएगी। इसमें छूटे बच्चों को 15 फरवरी को मॉपअप दिवस पर गोली खिलाई जाएगी।

11लाख से अधिक बच्चों को देंगे दवा

आरसीएचओडॉ. मीणा के अनुसार करीब 11 लाख से अधिक बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 5249 स्कूलों में 8,88238 बच्चे, किशोर और युवाओं को दवा दी जाएगी जबकि 3415 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1,99403 बच्चों को तथा आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में अपंजीकृत करीब 26 हजार बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। इनमें सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के अलावा 162 मदरसे, दो केंद्रीय विद्यालय, एक नवोदय विद्यालय एवं 20 हॉस्टल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...