12वीं तक की छात्राओं को दी जाएगी कॅरिअर संबंधी जानकारी
जिलाकलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलारपुर में हीरो मोटरकॉर्प कंपनी एवं फ्यूल संस्था के कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम “एजेकेट टू एमपॉवर’ का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से तीन तहसीलों नीमराना, बहरोड़ मुंडावर के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी जाएगी। पहले चरण में करीब 5 हजार छात्राएं लाभान्वित होंगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण भारत में बालिकाओं के शैक्षणिक हूनर एवं कौशल को आधुनिक तकनीक एवं सही मार्गदर्शन से संवारा जा सकता है। देश की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है।
गांव के बच्चे एवं अध्ययनरत विद्यार्थी बिना मार्गदर्शन के अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे एजुकेट टू एमपॉवर कार्यक्रम को लांच करने से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को लाभ मिलेगा जिससे वो आधुनिक एवं सुनहरे भारत के नवनिर्माण में अपनी प्रतिभाओं का कौशल दिखा सकेंगी। कार्यक्रम संयोजक हीरो मोटरकॉर्प कंपनी के सीएसआर हैड विजय सेठी ने कहा कि राजस्थान में कंपनी का यह पहला प्रयास है। जिसको चरणबद्ध तरीके से अन्य तहसीलों एवं जिलों में भी लागू करने का प्लान है। जिससे प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया सहित अन्य कार्यक्रमों को अमली जामा पहनाया जा सके। इस मौके पर एसडीएम लोकेश कुमार मीणा, फ्यूल एनजीओ के फाउंडर केतन देशपांडे, मनीष पांडे, पीएच सिंह, पीके गोदारा, यशपाल सराधना, गिरीश सिंह, रोहिताश शर्मा, दिनेश शर्मा सिलारपुर सरपंच दिनेश यादव आदि ने कॅरिअर काउंसिल किट का विमोचन किया। इस मौके पर बीईईओ श्यामसुंदर यादव, नायब तहसीलदार अमरसिंह यादव, बीडीओ रमेशचंद भारती, कानूनगो जयसिंह चौधरी, एन चटर्जी, दलीप सिंह यादव, नीमराना सरपंच सतीशचंद मुद्गल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद के सपनों का भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।
नीमराना | कस्बाके सिलारपुर रोड पर बनी ऐतिहासिक प्राचीन बावड़ी का मंगलवार को जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए उसकी स्थापत्य कला को निहारा। सिलारपुर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम से वापस लौटते समय कलेक्टर ने नौ मंजिला बावड़ी में नीचे जाकर उसकी प्राचीन स्थापत्य कला को निहारते हुए अवलोकन किया तथा उसके बारे में जानकारी जुटाई। जिला कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए कोई बजट नहीं हैं। उन्होंने मौके पर पटवारी एवं नायब तहसीलदार से बावड़ी के समीप हो प्लाटिंग एवं सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की रिपोर्ट मांगी एवं बावडी के समीप का राजस्व रिकार्ड को मौके पर ही देखा।
176 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति वापस हुई
जिलाकलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट अनुसार 176 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति बिना खर्च हुए वापस चली गई जो कि चिंताजनक कारण है। विश्व का सबसे युवा देश होने के बावजूद भी हम अपने संसाधनों का मार्गदर्शन के बिना पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में यह चिंता का विषय है। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को अपना कॅरिअर चुनने का सही मार्गदर्शन मिलेगा।
नीमराना. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कॅरिअर काउंसिल किट का विमोचन करते जिला कलेक्टर एवं अन्य।