पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमशैफाली कुशवाह पर वकीलों ने कार्यशैली एवं व्यवहार खराब होने का आरोप लगाया है। इसके चलते कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को नौ वें दिन भी एसडीएम कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार रखकर कोर्ट के बाहर नारेबाजी की। बुधवार को कचहरी परिसर में सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा। कोर्ट परिसर में कार्य बहिष्कार होने से लोगों को परेशानी होने लगी है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष दाताराम यादव ने बताया कि एसडीएम शैफाली कुशवाह की कार्यशैली व्यवहार सही नहीं होने से संघ के निर्णय से एसडीएम कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। जिला कलेक्‍टर सहित मुख्य सचिव को शिकायत की जा चुकी है। जिसमें एसडीएम के स्थानांतरण करने एवं एसडीएम कार्यकाल में कोर्ट के राजस्व संबंधी निर्णयों की जांच करने की मांग रखी गई है। उन्होंने कहा कि एसडीएम कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार स्थानांतरण नहीं होने तक यथावत रखा जाएगा। बुधवार को अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा। वकीलों ने एसडीएम कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार करते हुए परिसर में नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान संघ के रोहिताश कुमार यादव, हुकम चन्द शर्मा, विनोद कुमार यादव, प्रभुसिंह यादव, राजपाल यादव, धर्मपाल चौधरी, भीम सिंह यादव, महेंद्र माथुर, जगतप्रकाश यादव, प्रेम शर्मा, अमोल मीणा, राकेश मीणा, अभय सिंह यादव, दीपक दाधीच, मकरध्वज शर्मा, विजय यादव, रामकुवांर रावत, सहित सदस्य मौजूद रहे।

बहरोड़. एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते वकील।

खबरें और भी हैं...