टैंपो पलटने से घायल हुए व्यक्ति की मौत
नीमराना | कुंड-बहरोड़सड़क मार्ग पर माजरीकलां गांव के पास 6 दिसंबर को भात देकर घर लौटते समय टैंपो पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार राजेन्द्रसिंह पुत्र रामकुमारसिंह निवासी खेड़ी पुलिस थाना अटेली जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका भाई अशोक सिंह 45 वर्ष6 दिसम्बर को जयपुर से भात देकर टैंपो में बैठकर घर लौट रहा था। कुंड-बहरोड़ सड़क मार्ग पर माजरी कलां गांव के समीप टैम्पो चालक ने लापरवाही से टैंपो चलाया जिससे वह पलट गया। टैम्पो पलट जाने से भाई एवं उसकी पुत्रवधु कोमल देवी पत्नी मनोज सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान भाई अशोक सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैम्पो चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।