गणपति प्लाजा का उद्घाटन
बहरोड़. पुलिसथाने के पास स्थित गणपति प्लाजा का उद्घाटन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरैना स्थित जीवनदास महाराज आश्रम के महंत पोखरदास महाराज ने कहा कि प्लाजा के खुलने से क्षेत्र के लोगों को खरीददारी का पूरा लाभ मिलेगा। प्लाजा में सभी प्रकार की दुकानें होने से लोगों को एक ही छत के नीचे जरूरत का सारा सामान उपलब्ध होगा। इस दौरान प्लाजा में मंत्रोच्चार से हवन-पूजन कर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर प्लाजा के चेयरमैन सुचेत नंबरदार, सुनील गणपति, नगर पालिका अध्यक्ष जलेसिंह यादव, अनिल गणपति, डाॅ. आरसी. यादव, प्रशान्त यादव, पं. हजारीलाल शर्मा, हेमन्त यादव, राकेश शर्मा, नवनीत गोयल, नरेश अग्रवाल, अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजपाल यादव, हनुमान प्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे।
बहरोड़. गणपति प्लाजा में गणेश प्रतिमा स्थापित करते हुए।