योग से स्वस्थ शरीर रखने पर बल
बहरोड़. कालेज में योग क्रियाओं की जानकारी लेती छात्राएं।
भास्कर न्यूज|बहरोड़
पतंजलिएवं भारत स्वाभिमान योग समिति के तत्वाधान में बुधवार को एक दिवसीय योग शिविर बीएनडी कालेज में आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर रखने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य के.आर. शर्मा ने कहा कि योग करने से शरीर रोग दूर होते हैं। स्वस्थ शरीर से आत्मा परमात्मा का मिलन होता है।
उन्होंने अभयंत्र, एक्युप्रेशर पद्धति, नारी शोधन, चन्द भेदी सूर्य भेदी, कपालभाती, अनुलोम-विलोम योग क्रियाओं की जानकारी देते हुए गिलोय ग्वारपाठा के सेवन करने की विधि के बारे में बताया। कार्यक्रम में कालेज प्राचार्य डा. सुभाष चन्द गुप्ता, विक्रमसिंह आर्य, डा. बाला यादव, नवीन कुमार, डा. महेंद्र यादव, अल्का शर्मा, डा. ब्रह्मप्रकाश, रामरतन गुर्जर, मुनेश यादव, राजेश आर्य, प्रिया सैनी, अनिता चौधरी, सुनिल यादव सहित कालेज स्टाफ मौजूद रहा।