पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|11 सूत्रीमांग को लेकर भामसं से जुड़े रोडवेजकर्मियों ने बुधवार को बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन दिया। दोपहर 12.15 बजे के करीब भामसं से जुड़े रोडवेज कर्मचारी मत्स्य नगर आगार के प्रशासनिक भवन में एकत्रित होना शुरू हो गए। विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेजकर्मियों ने प्रशासनिक भवन के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया। नारे लगाते हुए रोडवेज कर्मी मुख्यप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। भामसं के क्षेत्रीय प्रमुख संजय चौधरी ने बताया कि प्रत्येक माह की प्रथम दिनांक को वेतन दिलाने की व्यवस्था करने, बस स्टैंड की क्षतिग्रस्त सड़क सही कराने, वर्कशॉप में महिलाओं के लिए शौचालय बनवाने, मुख्यालय के आदेशानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, रोस्टर प्रणाली लागू करने, पद के अनुरूप कर्मचारियों से कार्य लिए जाने, चैक पोस्टों पर मेडिकल अनफिट चालक/ परिचालकों की ड्यूटी लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल में भामसं के क्षेत्रीय प्रमुख संजय चौधरी, रामलाल सैनी, बनवारी शर्मा, फूल सिंह, सुभाष चौधरी, विजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, जसवंत चौधरी, वरुण चौधरी, कन्हैयालाल शर्मा, अर्जुन लाल सतीश कुमार शामिल थे।

अलवर. केंद्रीय बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते रोडवेजकर्मी।