- Hindi News
- ग्राम सभा में वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा
ग्राम सभा में वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा
नारायणपुर. ग्रामपंचायत मुंडावरा में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता ग्राम पंचायत राजेन्द्र प्रसाद ने की। ग्राम पंचायत सचिव गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि ग्राम सभा के दौरान वर्ष 2015-16 वार्षिक योजना कार्यों पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की गई। ग्रामवासियों ने भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अवगत कराया। सरपंच ने आभार जताया।