पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विकास का साधन : भडाना

शिक्षा विकास का साधन : भडाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2 हजार 879 छात्र हंै वाणिज्य महाविद्यालय में

खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री हेमसिंह भडाना ने कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति अधूरा है। शिक्षित व्यक्तियों द्वारा विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। शिक्षा के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच होने के कारण 13 नए महाविद्यालय खोलने और ग्राम पंचायतों में दसवीं तक की स्कूलों को क्रमोन्नत कर उच्च माध्यमिक करने का निर्णय लिया गया है।

वे बुधवार को आरआर कॉलेज कैंपस में शुरू हुए राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। समारोह के मुख्य अतिथि भडाना ने कहा कि एक भी बालक अशिक्षित नहीं रहना चाहिए। शिक्षित व्यक्ति अपने ज्ञान के आधार पर भोगोलिक परिस्थिति विपरीत होने पर भी रोजगार प्राप्त कर सकता है। राजनीतिकरण के कारण अलवर में विश्वविद्यालय खुलने में विलंब हुआ है। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादे किए, उन्हें पूरे किया जा रहा है। एक समय आया था, जब बच्चों का रुझान वाणिज्य विषय के स्थान पर इंजीनियरिंग शिक्षा की ओर हुआ। प्रदेश में काफी तादाद में इंजीनियरिंग महाविद्यालय खुल गए। इंजीनयिरिंग की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी युवकों को रोजगार नहीं मिला। अब फिर से बच्चों का रूख वाणिज्य की ओर होने लगा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के कारण गुरू के सम्मान में गिरावट आई है। उन्होंने कॉलेज के प्रशासन से कहा कि छात्र हितों का ध्यान रखा जाए। वे भी चाहते है विश्वविद्यालय आरआर कॉलेज में खुले। अलवर की पहचान मिटाने की राजनीति के चलते कांग्रेस की सरकार ने राजर्षि भृर्तहरि विश्वविद्यालय नाम में से राजर्षि भर्तृहरि हटाया था। संचालन डॉ. गंगा श्याम गुर्जर ने किया। मंजूलता गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. राजेश गोयल, पार्षद, कालेज स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

अलवर. मंत्री हेमसिंह भडाना को ज्ञापन देते हुए कॉमर्स एवं कॉमर्स बीएड संघर्ष समिति के सदस्य।