पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर में 58 आपरेशन

चिकित्सा शिविर में 58 आपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ली. परशुरामभवन ब्राह्मण धर्मशाला में चल रहे दस दिवसीय निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर में बुधवार को मरीजों के आपरेशन किए गए। शिविर प्रभारी डॉ. केदार पांडेय ने बताया कि अर्श भगंदर रोग से पीड़ित कुल 58 लोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से सर्जन डॉ. तरूण प्रमाणिक, डॉ. यादराम गुर्जर, डा. एमएल भारद्वाज, डॉ. विशमचंद सैनी एवं संदीप मीणा ने आपरेशन किए। इस दौरान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर शिविर सह प्रभारी डॉ. भागचंद शर्मा, डॉ. मांगीलाल गुप्ता, डॉ. चतुर्भुज शर्मा एवं जगदीश शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे।