मुंडावर. गांवखानपुर रेलवे फाटक के पास गत 28 नवंबर को जीप की टक्कर से घायल हुए रड़वा निवासी ज्ञानीराम यादव (25) पुत्र सुंदरलाल की मंगलवार को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने मृतक ज्ञानी के शव का पोस्टमार्टम मुंडावर के सामुदायिक अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।