भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करने कल आएंगे संयुक्त निदेशक
अलवर| भामाशाहस्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जयपुर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. केके शर्मा 15 फरवरी को अलवर आएंगे। संयुक्त निदेशक डॉ. शर्मा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पीएमओ, सीएमएचओ, योजना के चिकित्सा संस्थान के नोडल अधिकारी, एनएचएम की डीपीएम आदि की बैठक लेकर संस्थावार समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर एक से चार बजे तक योजना से जुड़े निजी चिकित्सा संस्थानों के मालिक एवं उनके प्रबंधकों की बैठक लेंगे। बैठक में सॉफ्टवेयर, बीमा क्लेम आदि समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। वहीं जिला मुख्यालय पर टर्शरी पैकेज से संबंधित एक अस्पताल और ब्लॉक स्तर पर टर्शरी एवं सेकंडरी पैकेज से संबंधित एक-एक अस्पताल को जोड़ने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।