रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिला
अलवर| शहरमें कालीमोरी रेलवे फाटक के पास शनिवार दोपहर 12.45 बजे बिजली निगम कार्यालय के सामने अलवर-जयपुर रेलवे ट्रैक पर 28 वर्षीय युवक विक्रम जाट का शव कटा पड़ा मिला। जीआरपी ने बताया कि स्टेशन मास्टर जेपी सामदिया ने सूचना दी कि पूजा एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने बताया है कि एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रक पर पड़ा है। इस पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव की तलाशी ली। इस दौरान पेंट की जेब में उसकी वोटर आईडी मिली। इससे उसकी शिनाख्त विक्रम पुत्र छीताराम जाट निवासी खारियों की ढाणी बामन बास कांकड़ थानागाजी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक विक्रम जाट ने नर्सिंग कर रखी थी। वह जॉब की तलाश में था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि विक्रम सुबह करीब 9 बजे घर से अपने दस्तावेज लेकर अलवर जाकर फार्म भरने की बात कहकर निकला था। जीआरपी के अनुसार, विक्रम संभवत: किसी ट्रेन की चपेट में गया। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस को युवक की मौत के ठोस कारणों का कोई पता नहीं चल सका है।