- Hindi News
- खेड़ली कृषि उपज मंडी के लिए सवा करोड़ रुपए मंजूर
खेड़ली कृषि उपज मंडी के लिए सवा करोड़ रुपए मंजूर
खेड़ली|कस्बे कीकृषि उपज मंडी यार्ड में किसानों व्यापारियों की सुविधा के लिए राजस्थान कृषि विभाग द्वारा करीब एक करोड़ 35 लाख रुपए के विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। कृषि उपज मंडी के सचिव बाबूलाल मीणा ने बताया कि उक्त विकास कार्यों में मंडी में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तेईस लाख, एक नवीन हाई मास्ट सवा छह लाख, दुकान संख्या 65 से 106 तक सीसी रोड के लिए अस्सी लाख, किसानों को माल रखने के लिए प्लेटफार्म पर छत के लिए तीस लाख किसान विश्राम गृह के सामने सीसी प्लेट फार्म के लिए 28 लाख की मंजूरी प्रदान की गई है।