युवा विकास केंद्र का उद्घाटन
अलवर। राजकीय कला कॉलेज में युवा विकास केंद्र का उद्घाटन बुधवार को कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. सरबन सिंह ने किया। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने चरित्र का विकास करते हुए सामाजिक सरोकारों से संबद्ध करने पर बल दिया ताकि वे अपने देश, समाज परिवार का गौरव बढ़ा सकें। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण रघुवंशी तथा उपाचार्य डॉ. आर सी खंडूरी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. यशोदा मीणा ने की। इस दौरान डॉ. योगेंद्र कुमार धामा, डॉ. कर्मवीर सिंह, प्रो. अनूप सिंह, डॉ. आंचल मीणा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन इंदिरा गुप्ता ने किया।