पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में दबा ड्राइवर, दो घंटे तक किसी ने नहीं उठाया

अस्पताल में दबा ड्राइवर, दो घंटे तक किसी ने नहीं उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमआईएस्थित श्री कृष्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी के शेखर ने आरोप लगाया कि राजेश हॉस्पिटल प्रशासन ने घायल को निकालने का प्रयास नहीं किया। कुछ लोग लालचंद को वहां ले गए तो इलाज करने से भी मना कर दिया। उन्होंने बताया कि लालचंद के सीने और सिर में गंभीर चोट आई हैं। वह जयपुर के दुर्लभ जी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। वहीं इस मामले में अस्पताल के एमडी डाॅ. राजेश ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत घायल का इलाज किया गया। करीब एक घंटे तक मरीज को अस्पताल में ही रखा गया, इस दौरान वह काफी बेहतर स्थिति में दिखा। जांच के लिए उसे जयपुर रैफर किया गया।

भास्कर न्यूज|अलवर

शहरके मनुमार्ग स्थित राजेश हॉस्पिटल में चल रहे निर्माण कार्य के लिए लाए गए मार्बल को उतारते समय स्लैब के नीचे दबने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे हादसा हुआ। दो घंटे तक वह दबा रहा, लेकिन पास ही अस्पताल के किसी कर्मचारी ने उसे निकालने उपचार करने की जहमत नहीं उठाई। बाद में आसपास के दुकानदारों ने उसे निकाला। उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। हालांकि अस्पताल संचालक डाॅ. राजेश का कहना है कि उसका प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हॉस्पिटल में चल रहे निमार्ण कार्य के लिए किशनगढ़ से मार्बल लाया गया था। बुधवार सुबह मार्बल उतरवाते समय बेलदारों की मदद के लिए ड्राइवर लालचंद (40) ट्रक में चढ़ गया। इसी दौरान मार्बल की करीब दो दर्जन स्लैब उस पर गिर गई। स्लैब गिरने से लालचंद का संतुलन बिगड़ गया और वह मार्बल के नीचे दब गया। घटना से घबराए बेलदार मौके से भाग गए। करीब दो घंटे अस्पताल के नजदीक ड्राइवर दबा रहा, अस्पताल से कोई कर्मचारी नहीं आया। बाद में आसपास के दुकानदारों ने युवक को निकाला और ट्रांसपोर्ट कंपनी काे सूचना दी। मौके पर आए ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक राजेश हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए। लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा इलाज नहीं किए जाने से उसे गंभीर हालत में जयपुर ले जाया गया।

अलवर. मार्बल उतारते समय इसी ट्रक में मार्बलों के बीच दबा था ड्राइवर।