अलवर | बादलोंके कारण रविवार को एक बार फिर पारा दो डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। इससे मौसम में गर्माहट रही। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांवा कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23.9 न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा।