- Hindi News
- तीर्थयात्रा पर जाएंगे जिले के 401 वरिष्ठ नागरिक
तीर्थयात्रा पर जाएंगे जिले के 401 वरिष्ठ नागरिक
देवस्थानविभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत पहली ट्रेन 17 फरवरी को दुर्गापुरा (जयपुर) स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी। पहले चरण में रामेश्वरम की तीर्थयात्रा के लिए जिले के 180 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया है। यात्रियों को इस संबंध में प्रशासन की ओर से मोबाइल पर एसएमएस पत्र से सूचित किया जाएगा। योजना के तहत 11 तीर्थ स्थानों की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। चयन के लिए प्राप्त आवेदनों की गत दिनों लॉटरी निकाली गई। विभिन्न स्थानों की तीर्थयात्रा के लिए जिले के 401 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया है। इनके अलावा 80 यात्रियों की अलग प्रतीक्षा सूची है। जिले के 2467 लोगों ने आवेदन किया था। 298 आवेदकों के फार्म अस्वीकृत होने के बाद 2169 लोगों के फार्म स्वीकृत हुए थे।
यहांकी होगी तीर्थयात्रा
रामेश्वरम्,जगन्नाथपुरी, वैष्णोदेवी, तिरुपति, गया- काशी, अमृतसर, सम्मेद शिखर, गोवा, द्वारका, बिहार शरीफ, शिरडी साईं बाबा।