पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के 3 रोगी और मिले

स्वाइन फ्लू के 3 रोगी और मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले 2 में टेस्ट की जरूरत नहीं

भास्कर न्यूज |अलवर/लक्ष्मणगढ़

जिलेमें स्वाइन फ्लू के तीन नए रोगी सामने आए हैं। इनमें एक निजी अस्पताल में और दो जयपुर में भर्ती हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बहरोड़ के लालाराम (60), लक्ष्मणगढ़ की रीना (40) प|ी बाबूलाल गुप्ता एवं तिजारा फाटक निवासी सीमा (22) को जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से रीना निजी अस्पताल में भर्ती है, जबकि जयपुर में भर्ती दो रोगियों की सूचना निदेशालय से मिली है। शेष|16पर











राजीवगांधी अस्पताल से भेजे गए सैंपलों में तीन लोगों को इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है, लेकिन ये सामान्य जुकाम-खांसी है। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांव में पहले भी एक रोगी की पुष्टि हो चुकी है। बीसीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय सिंह चौधरी को रोगी की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से रिपोर्ट आने के बाद तीनों स्थानों पर चिकित्सा दल भेजकर रोगी के संपर्क में आए लोगों को टेमीफ्लू वितरण कराई गई। जिले में अब तक कुल 22 स्वाइन फ्लू रोगी सामने चुके हैं।

तेज बुखार, सांस में परेशानी, छाती में दर्द, ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव, नाखून नीले, थूक में खून। इन लक्षणों के आने पर तुरंत टेस्ट कराएं। डॉक्टर की सलाह से तुरंत अस्पताल में भर्ती हों।

} हल्का बुखार, खांसी, गले में हल्का दर्द।

}दवा और स्वाइन फ्लू के टेस्ट की जरूरत नहीं।

}घर के बाहर नहीं निकलें, एहतियात के तौर पर डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

बी-2 कैटेगरीमें तेज बुखार, गले में तेज दर्द। यह गर्भवती महिलाओं, लंग्स, हार्ट, कैंसर, लीवर, किडनी पेंशेंट के लिए है। मरीजों को दवा के साथ डॉक्टर की सलाह से सावधानी जरूरी।

बी-1 मेंतेज बुखार, गले में तेज दर्द और खराश। इसमें टेमी फ्लू दवा ले सकते हैं।