- Hindi News
- दूसरे दिन भी नहीं हुई मृतक के शव की पहचान
दूसरे दिन भी नहीं हुई मृतक के शव की पहचान
कोटकासिम | पाटनअहीर गांव के पास सड़क के किनारे सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने शव को पहचान के लिए कोटकासिम राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक के शव की पहचान के लिए न्यूज चैनल एवं अखबारों में देने के बाद भी मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है।