दो ओवरलोड डंपर जब्त चालक गिरफ्तार
धारूहेड़ा | बीतीरात धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ओवरलोड भार लेकर चलने वाले दो डंपरों को जब्त किया है। सोमवार की रात पुलिस ने डंपर में ओवरलोड भार लेकर चल रहे मेवात जिला निवासी डंपर चालक शरीफ को एनएच-8 पर खरखड़ा कट से अलवर जिला निवासी डंपर चालक आशु को सोहना टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों मालिकों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लापरवाही से वाहन चलाने के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।