छात्रवृति की मांग को लेकर प्रदर्शन
अलवर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यार्थियों की छात्रवृति की मांग को लेकर गुरुवार को आरआर कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन किया गया। इकाई प्रमुख हर्ष यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष दी जाने वाली ओबीसी की छात्रवृति पर इस वर्ष रोक लगा दी है। इससे गरीब छात्रों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इस दौरान मनोज सिंह चौधरी, महेश यादव, सुनील चौधरी, प्रवीण, राहुल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
अलवर। कला कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र।