पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आज से, मंत्री हेमसिंह भड़ाना आएंगे

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आज से, मंत्री हेमसिंह भड़ाना आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. 59वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष हॉकी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता का उद‌्घाटन शुक्रवार सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना होंगे।
विशिष्ट अतिथि अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव, नगर परिषद सभापति हर्षपाल कौर, अजय ग्रुप के निदेशक अजय सिंह, माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक कमलेश शर्मा, कोटपूतली डीटीओ सुंदरलाल, खेल प्राधिकरण अलवर के सहायक निदेशक आरएस राठौड़ बीएल पब्लिक स्कूल संस्थापक जीआर बिल्खा होंगे। अध्यक्षता शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल करेंगे।