पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच सौ रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

पांच सौ रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़, अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को 500 रुपए की रिश्वत लेते बीघोता पटवारी हरिकिशन शर्मा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई तहसील परिसर स्थित पटवार घर में की गई। पटवारी ने किसान क्रेडिट कार्ड की एवज में रिश्वत मांगी थी।
एसीबी के एएसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि वीरपुर निवासी श्रीराम मीना ने 16 सितंबर को अलवर कार्यालय पर प्रार्थना पत्र पेश किया कि उसके पिताजी की किसान क्रेडिट कार्ड की फाइल तैयार करने की एवज में हल्का पटवारी ने 700 रुपए की मांग की। फाइल तैयार करने के लिए 200 रुपए ले लिए।
करीब एक माह में फाइल तैयार नहीं करने के बाद 500 रुपए की राशि लाने की बात कही गई। एसीबी ने 17 सितंबर को शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को पटवारी हरिकिशन शर्मा को रिश्वत की राशि 500 रुपए के साथ पटवारघर में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दीक्षित ने बताया कि पटवारी के राजगढ़ स्थित निवास पर भी टीम ने जांच की।

राजगढ़, अलवर. कार्रवाई करती एसीबी की टीम एवं बैंच पर बैठा पटवारी।