- Hindi News
- ट्रैक फेल, 5 मिनट खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन
ट्रैक फेल, 5 मिनट खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन
अलवर. दाउदपुरफाटक के पास गुरुवार दोपहर रेलवे ट्रैक फेल हो गया। इस कारण मथुरा-अलवर पैसेंजर करीब 5 मिनट खड़ी रही। दाउदपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक फेल हो जाने से सिग्नल नहीं हुए। इस कारण मथुरा-अलवर पैसेंजर ट्रेन को रोकना पड़ा। सिग्नल विभाग के इंजीनियर मौके पर भेजे गए। इसके बाद कॉलिंग ऑन सिग्नल (सहायक सिग्नल) देकर ट्रेन रवाना की गई। इसके बाद इंजीनियरों ने ट्रैक के सिस्टम को दुरुस्त कर दिया। मथुरा-अलवर पैसेंजर ट्रेन पांच मिनट देरी से अलवर स्टेशन पहुंची।